जमीन के झगड़े में पिता ने बेटे को बेरहमी से गोलियों से भूना

*दामाद और 5-6 साथियों के साथ घर पहुंचा पिता; पत्नी की गर्दन पर तलवार रखी* *
Sirsa Kalanwali Jamin Vivad Me Pita Ne Bete Ki Hatya

सिरसा/कालांवाली। जमीन के तीन एकड़ टुकड़े को बेचने का विवाद मंगलवार सुबह खूनी वारदात में बदल गया। कालांवाली क्षेत्र के गांव खोखर में 32 वर्षीय जसवंत सिंह की घर में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने अपने ससुर जलविंदर सिंह, जीजा गुरप्रीत सिंह और उसके साथ आए लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

 8 माह की गर्भवती पत्नी, पांच साल का बेटा 
 जसवंत की शादी करीब 6 साल पहले जसप्रीत कौर से हुई थी। उनकी 5 साल की बेटी अरमान है और पत्नी 8 माह की गर्भवती है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कालांवाली पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। *परिजनों के अनुसार -* जसवंत सिंह के पास करीब 10 एकड़ जमीन है। वह इसमें से तीन एकड़ जमीन बेचना चाहता था, जबकि पिता जसवंत इसका विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने के बाद जसवंत अपनी ससुराल पंजाब के मुक्तसर जिले के कमाली गांव में रहने लगा था। 

 पहले तलवार की नोक पर बहू को धमकाया 
मृतक की पत्नी जसप्रीत कौर के मुताबिक, सोमवार रात जसवंत घर आया था। तड़के करीब 3 बजे वह आंगन से उठकर कमरे में सोने चला गया। करीब 4 बजे उसका जीजा गुरप्रीत सिंह 5-6 लोगों के साथ घर में पहुंचा। आरोप है कि सभी के हाथों में हथियार और तलवारें थीं और चेहरों को कपड़े से ढका हुआ था। जसप्रीत ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी गर्दन पर तलवार रख दी और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी कमरे में घुसे और जसवंत पर गोलियां चला दीं। गोली सिर, छाती और पेट में लगी। वारदात के बाद आरोपी हथियारों समेत फरार हो गए। 

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को सिविल अस्पताल भेजा गया। परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।