हरियाणा के एक होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। होटल में अपने बॉयफ्रेंड संग आई महिला को उसके पति, सास और जेठानी ने रंगेहाथ पकड़ लिया। सास और जेठानी उसे होटल के बाहर सड़क पर खींच लाई। इस दौरान महिला रोते हुए पति की छाती से लिपट गई।
जब जेठानी और सास ने उसे अलग करने की कोशिश की, 'महिला प्लीज छोड़ दो' चिल्लाने लगी। इस दौरान उसका पति होटल के बाहर गुमसुम खड़ा रहा। होटल के आसपाल लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला ने आगे कहा- मेरे हाथ छोड़ दो, मोबाइल वापस कर दो... मैं चली जाउंगी।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिला रोते हुए नजर आ रही है। उसका पति भी चुपचाप खड़ा घरवालों की बातें सुन रहा है। इसके बाद युवक की भाभी और मां उसकी पत्नी को दूर ले गए।
सिलसिलेवार जानिए, क्या है पूरा मामला...
घटना फरीदाबाद की सराय मार्केट स्थित ABS होटल की है। सराय कॉलोनी निवासी एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में आई थी। जब पति को उसके होटल आने की भनक लगी, वह अपनी मां और भाभी को लेकर होटल पहुंच गया।
होटल पहुंचते ही पति ने हंगामा शुरू कर दिया। उसकी मां और भाभी, होटल के रूम में कमरे में घुस गई। इसके बाद दोनों को होटल से बाहर खींच लाए। होटल से बाहर निकलते ही बॉयफ्रेंड महिला को छोड़कर फरार हो गया। जब परिजनों ने महिला से पूछताछ की, उसने सड़क पर ही जमकर हंगामा किया।
महिला की सास और भाभी ने उससे मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वो भागकर पति के सीने से लिपटकर रोने लगी। पति सड़क पर ही चुपचाप खड़ा रहा। महिला इस दौरान छोड़ दो, छोड़ दो... चिल्लाने लगी।
होटल के बाहर हंगामा, वीडियो में रोती रही महिला
महिला का फोन छीनाः घटना से जुड़ा एक मिनट 6 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। महिला के परिजनों ने उसका फोन भी छीन लिया। इस दौरान महिला रोते हुए अपना फोन वापस मांगती दिख रही है।
सड़क किनारे हंगामा: हंगामा बढ़ता देख सड़क किनारे ही
होटल के बाहर भीड़ जमा हो गई। महिला के चिल्लाने पर उसकी भाभी और सास उसे दूर ले जाने लगी। इस दौरान उसका पति भी उसे कुछ समझाता नजर आया।
महिला को दूर ले गएः पति के पास जाते ही उसकी सास और भाभी महिला को पकड़कर उससे दूर ले गई। महिला के कंधे पर एक पिट्ठू बैग भी टंगा था। उसने व्हॉइट टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी।
हमें Follow करिए , #D6NEWS
#D6NewsLive
#D6NewsTV
#PublicNews
#D6News
#Media
#crimenewsup
#National
