पीलीबंगा के सुरावाली में रात्रि चौपाल, जिला कलेक्टर ने किया गोलूवाला सीएचसी का निरीक्षण



आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण को लेकर राज्य सरकार संवेदनशील है। इसी सिलसिले में प्रत्येक माह ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर त्रिस्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही रात्रि चौपाल के माध्यम से भी आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण किया जा रहा है। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने गुरुवार को पीलीबंगा के सुरावाली ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में जनसुनवाई की। इस दौरान प्राप्त परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिये। 

रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा योजनाओं से अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। जिला कलेक्टर ने रात्रि चौपाल से पहले गोलूवाला सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी में दवा वितरण केंद्र, प्रसव कक्ष, लेबोरेट्री, आपातकालीन कक्ष, पुरुष और महिला वार्डों सहित सभी वार्डों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

इस मौके पर पीलीबंगा एसडीएम श्रीमती उमा मित्तल, तहसीलदार श्री नवीन गर्ग भी मौजूद रहें।