श्रीगंगानगर | ब्रह्मचारी कल्याण स्वरुप जी महाराज के सानिध्य में श्री धर्मसंघ संस्कृत महाविद्यालय द्वारा शहर में निकली संस्कृत शोभायात्रा से गंगानगर शहर की गली गली संस्कृत मय हो गई
श्री गोशाला सुखाड़िया सर्किल से निकली इस शोभा यात्रा को विधायक जयदीप बिहानी ने उपस्थित महंत रामेश्वर दास जी सीताराम जी, निजानंद जी महाराज, स्वामी मेवा दास जी, स्वामी श्री गोविंदानंद जी महाराज और कल्याण स्वरुप जी महाराज व पधारे सभी संतो को मायाल्यार्पण कर शोभा यात्रा की यात्रा प्रारम्भ की, यह शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गोलबाजार सीताराम आश्रम ध्वज गान के साथ में समाप्त हुई।
शोभा यात्रा शहर के जिस भी गली से गुजरी बालकों द्वारा संस्कृत में ग्रामे -ग्रामे , संस्कृत भाषा , नगरे-नगरे , संस्कृत भाषा, गंगानगरे, संस्कृतभाषा जैसे नारो के साथ लोगो को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया शहर में जिसने भी इस शोभा यात्रा को देखा तो उसके मन में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान भाव को स्पष्ट देखा जा सकता था।
संस्कृत भाषा को देववाणी भी कहा जाता है इसलिए भी समाज में लोगो का जो इस शोभायात्रा को ले कर उत्साह और स्वागत किया गया जो जगह जगह देखने को मिली।
इस आयोजन में प्राचार्य आदेश जी, जितेंद्र वेद पाठी, निशांत पारीक, योगेश मिश्रा,भीम शर्मा, बालमुकुंद सारस्वत, प्रताप सिंह शेखावत, अरिहंत जैन,हिमल पाण्डेय, बबिता शर्मा, राधा जी सहित बड़ी संख्या में अनेक गणमान्य व मातृ शक्ति उपस्थित रही।