300 सौ साइक्लिस्ट ने शहर में साइकिल रैली निकाल कर मनाया विश्व साइकिल दिवस



आज शनिवार को विश्व साइकिल दिवस  पर मत्स्य रंडोनियर  और डिकैथलॉन प्ले के तत्वधान में  अलवर शहर में एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें पांच साल से लेकर अस्सी साल के तीन सो  से भी अधिक  साइक्लिस्ट ने भाग लिया ।   मत्स्य रंडोनियर की सचिव  मोना सिंघल   ने बताया कि रैली को  आज  सुबह 6  बजे  जितेंद्र सिंह  नरूका  DSO अलवर बृज भूषण गुप्ता क्लब की  लिटल राइडर  नताश जांगिड़ ने हरी झंडी दिखा कर अशोक सर्किल से रवाना किया ।यह रैली   हॉप सर्कल बजाजा बाजार   होते हुएं शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए देश भक्ति  गानों व भारत माता की  जय के व साइकिल अपनाओ स्वस्थ रहो के जयकारों के साथ महल चॉक  पहुंची।  वहा अलवर के MTB स्टंट मैन आकाश सिंह  टीम के साथ साइकिल   करतब  दिखा कर  सभी को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर किया।  इसके बाद सभी के हरीश शेखर  टीम के साथ जमकर जुंबा डांस किया ।   रैली में भाग लेने वाले सभी सिक्सलिस्ट को मेडल और प्रमाण पत्र देकर समानित  किया ।। आज की  रैली के मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह  नरूका DSO अलवर डॉ प्रवीण शर्मा हरीश शेखर  ज्योति  बृज मोहन शर्मा   विवेक  मिश्रा आदि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस  रैली में  आदित्य शर्मा अजय तोमर हेमंत  अजय खंडेलवाल   अजय पटेल उमेश गुप्ता वीरेंद्र साकेत पंकज गौरव सुभम केपी शर्मा अमित जैन  मोहित घई  कृष्णकांत शर्मा  राजेश बोहरा ओम प्रकाश शर्मा  ज्योत्षना पंचोरी  संगीता दीपिका अंजली आकांक्षा डा यशु  भूमिका जांगिड़  नीरू मिश्रा  नताशा जांगिड़ भूमिका शर्मा  आकाश  आशु  आदि साइकिल के साथ महल चॉक पहुंचे ।इस रैली कि थीम "राइडिंग टुगेदर फॉर ए सस्टेनेबल फ्यूचर" रही।  और पर्यावरण को बचाना पॉल्यूशन रोकना स्वस्थ्य के लिए जागरुक  प्लास्टिक फ्री करना  मोटर गाडियों की भीड़ भाड़ से बचाने का संदेश देना है   ।। कार्यकर्म के समापन पर  क्लब के अध्यक्ष अर्पित गुप्ता  ने सभी  साइक्लिस्ट और रैली में भाग लेने वाले  व सहयोग करने वालों का  धन्यवाद  किया और बताया कि  २१ जून  योग दिवस पर शहर में साइकिल द्वारा योग के प्रीति  लोगो को जोड़ने  व घरेलू कार्य के लिए साइकिल का उपयोग करने के लिए  एक साइकिल रैली निकाली जायेगे। अंत में सभी  को फल आदि वितरित किया गया।